September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

 *पीएमटी बालक कॉलेज छात्रावास में हुआ परिचय एवं सागर समारोह का आयोजन* 

विज्ञापन बॉक्स 

इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो

 

*पीएमटी बालक कॉलेज छात्रावास में हुआ परिचय एवं सागर समारोह का आयोजन*

कोंडागांव :

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोस्ट मैट्रिक बालक, विज्ञान छात्रावास एवं कन्या छात्रावास कोंडागांव द्वारा संयुक्त रूप से नवीन छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं परिचय समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्वक किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री उत्तम कुमार मोहबिया (सहायक संचालक, आदिवासी कल्याण विकास विभाग, कोंडागांव) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. किरण नुरुटी (सहायक प्राध्यापक, समाजशास्त्र विभाग, शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव), श्री शशिभूषण कन्नौजे (सहायक प्राध्यापक एवं छात्रावास निगरानी समिति अध्यक्ष), श्री शोभाराम यादव, श्री अर्जुन सिंह नेताम (सहायक प्राध्यापक), छात्रावास अधीक्षक श्री एम.आर. कोमरा, श्री बृजलाल नाग, श्रीमती मधुबाला शील (अधीक्षिका, कन्या छात्रावास), एवं श्रीमती ननकी वैष्णव (उपाध्यक्ष, कन्या छात्रावास निगरानी समिति) उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में संयुक्त छात्रावास जिलाध्यक्ष रयतु कश्यप, कुमारी बरखा नाग (जिला उपाध्यक्ष), कुमारी मनीषा नेताम (अध्यक्ष, पीएमटी कन्या छात्रावास), पूर्व छात्र मुकेश पोयाम (जिलाध्यक्ष, आदिवासी युवा छात्र संगठन), ओजस्वी नेताम (संरक्षक), अनुराज कोर्राम (उपाध्यक्ष), कमलेश मरकाम (सचिव) सहित छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 

मुख्य अतिथि श्री उत्तम कुमार मोहबिया ने अपने उद्बोधन में नवीन छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ हर क्षेत्र में सक्रिय सहभागिता करें।

श्री शशिभूषण कन्नौजे ने छात्रावास जीवन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अनुशासन और लक्ष्य की स्पष्टता से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

डॉ. किरण नुरुटी ने कहा कि नवीन छात्र-छात्राएं देश के उभरते भविष्य हैं, उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

अधीक्षक श्री एम.आर. कोमरा, श्री बृजलाल नाग और श्रीमती मधुबाला शील ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे छात्रावास एवं जिले का नाम गौरवान्वित करें।

 

अंत में संयुक्त छात्रावास अध्यक्ष रयतु कश्यप ने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए समारोह के समापन की घोषणा की।

You may have missed