November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

 *कोरगांव ग्रामवासियों ने चंदा व श्रमदान से बनाया 500 मीटर सड़क मार्ग* 

विज्ञापन बॉक्स 

इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो

 

*ग्रामवासियों ने चंदा व श्रमदान से बनाया 500 मीटर सड़क मार्ग*

कोरगांव :

ग्राम कोरगांव के ग्रामवासियों ने सामूहिक एकजुटता और जनसहयोग की मिसाल पेश करते हुए धान खरीदी केंद्र तक पहुँच मार्ग तैयार किया। गांव के प्रत्येक पट्टाधारी से ₹500-₹500 का चंदा एकत्रित कर लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया गया।

 

इस कार्य में ग्राम पंचायत कोरगांव एवं ग्राम पंचायत रामपुर के किसानों का सराहनीय योगदान रहा। सड़क निर्माण में ग्राम प्रमुख सियान शीतला सिरहा, श्री बलदेव गंधर्व, रामसाय नेताम, लच्छू नेताम, जनपद सदस्य प्रतिनिधि श्री अर्जुन नेताम, कोरगांव सरपंच प्रतिनिधि श्री बसंत सोम, रामपुर सरपंच श्री तनेश्वर नेताम, ग्राम कोटवार शंकर कुलदीप, ग्राम पटेल नथलू नेताम, दिलीप नेताम, समस्त पंचगण एवं युवाओं का तीन दिन तक लगातार श्रमदान रहा।

 

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क धान खरीदी केंद्र तक आने-जाने में सुविधा प्रदान करेगी और किसानों को अब फसल परिवहन में किसी तरह की कठिनाई नहीं होगी।