
*कांग्रेस के आरोप निराधार – राज किशोर राठी* 
केशकाल।
कांग्रेस द्वारा वन मंत्री केदार कश्यप पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को भाजपा ने पूरी तरह से बेबुनियाद और हास्यास्पद करार दिया है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज किशोर राठी ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के सामने रखने के लिए न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही विकास का कोई एजेंडा। इसी कारण वह बार-बार झूठे आरोप लगाकर सस्ती और नकारात्मक राजनीति कर रही है।
श्री राठी ने कहा कि मंत्री केदार कश्यप हमेशा ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबराकर अफवाह फैलाने और छवि धूमिल करने का षड्यंत्र रच रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य लोकतंत्र के प्रति गुमराह करने वाला है और कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। राठी ने दावा किया कि बस्तर से कांग्रेस का सफाया यह साबित करता है कि उसकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है और प्रदेश की जनता मजबूती से केदार कश्यप के साथ खड़ी है।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*