
धनोरा में “मेरा तिरंगा मेरा अभिमान” के तहत तिरंगा यात्रा एवं बाइक रैली
धनोरा, 13 अगस्त 2025 (बुधवार) — भाजपा मंडल धनोरा द्वारा “मेरा तिरंगा मेरा अभिमान” कार्यक्रम के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा धनोरा नगर सहित पूरे मंडल में भ्रमण करते हुए निकाली गई, जिसमें बाइक रैली भी शामिल रही। कार्यक्रम में ईश इशकुली के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
तिरंगा यात्रा के संयोजक धर्म सिंह राणा, श्रवण दीपक और रमेश यादव रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल धनोरा के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, महामंत्री श्रीराम यादव, पति राम मांडवी, कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा, सतीश पाठक, बोधन नेताम, रमेश उसेंडी, सरधू राम सम्राट, सतीश सिन्हा, लक्ष्मी नाथ सिन्हा, राजेश पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






More Stories
बंगाल की जीत से बीजेपी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल*
देशभर में बढ़ा भाजपा पर भरोसा:- गणपत बांठिया विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत को बताया विकास की जीत
*जिले का नाम रोशन करने वाली बेटी को मिले प्यार पर माता-पिता इमरान-नफीसा पारेख ने जताया आभार*