
इमरान पारेख कोण्डागांव जिला ब्यूरो
केशकाल के शिवधाम गोब्राहीन में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन के चौथे सोमवार पर हुआ मानस गान का आयोजन
केशकाल।
सावन के चौथे सोमवार को केशकाल स्थित शिवधाम गोब्राहीन में सैकड़ों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान क्षेत्र में “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” के जयकारे गूंजते रहे।
श्रृंगऋषि सिहावा से जल लेकर निकले कांवरियों के दल ने कोरगांव में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार तड़के 4 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ की। डीजे की धुन पर नाचते-गाते कांवरियों का दल केशकाल पहुंचा, जहां नाका चौक पर नगरवासियों और विभिन्न समितियों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
पूरे सावन माह में नगर और अंचल के श्रद्धालु शिवालयों और शिवधाम गोब्राहीन में दर्शन-पूजन करते रहे। इस अवसर पर विभिन्न समितियों ने भजन-कीर्तन एवं मानस गान का आयोजन किया। मंच पर शिव शरण मानस परिवार कोर्रा प्लाट फरसगांव की शानदार प्रस्तुति को भक्तों ने खूब सराहा।
व्यापारी प्रकोष्ठ के राजकिशोर राठी सहित स्थानीय ग्रामीणों ने कांवरियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की। कार्यक्रम के सफल संचालन में कैलाश कुंजाम, लोकेश गायकवाड़, ईश्वर बैस और प्रकाश साहू सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।
उद्घाटन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई, आकाश मेहता जिला महामंत्री, भूपेश चंद्राकर पार्षद, महेश तारम एवं समापन अवसर पर महेंद्र नेताम पूर्व जनपद अध्यक्ष, राजेश नेताम, पीताम्बर नाग, सतीश नाग व अनिल उसेण्डी उपस्थित रहे। संचालन ईश्वर नारायण बैस ने किया।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*