
सावन के अंतिम सोमवार को साथुनी के मंशापूर्ण महादेव मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़
योगेश पुरी गोस्वामी / सम्वाददाता
साथुनी पुरोहितान . ग्राम साथुनी पुरोहितान में नवनिर्मित भगवान भोले नाथ जी के भव्य मंशापूर्ण महादेव मंदिर में पवित्र सावन माह में भक्तों की भीड़ उमड़ रहीं हैं
प्राप्त जानकारी अनुसार गत वर्ष निर्मित मंदिर की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में मुख्य अतिथि महत श्री श्री 1008 श्री ओंकार भारती जी महाराज और उनके शिष्य गणपत भारती जी महाराज भाजपा पूर्व सांसद कैलाश चौधरी एवं बालाराम मुंड , प्रमुख दाना दाता जालम सिंह जी धान्धु की् उपस्थिति में प्रतिष्ठा किया गया था प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में
पुजारी प्रेम पुरी सरपंच नारायण सिंह, अनोप दान जी, कैलाश पुरी,
जबरपुरी, ओमपुरी, रतन सिंह
रेवंतसिंह जी, सोहन पुरी, जेठू सिंह चुतराराम भोमाराम ओम भारती आदि गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था प्रत्येक सोमवार की तरह
सावन के अंतिम सोमवार को उक्त मंशापूर्ण महादेव मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं अभिषेक का आयोजन किया गया मंदिर में पूरा दिन साथुनी पुरोहितान साथुनी चारणान सहित आस पास के विभिन्न गांवों के शिव भक्त भक्ति भाव से आकर पूजा अर्चना कर बाबा भोले नाथ जी को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं
उक्त भव्य मंदिर का निर्माण जनसहयोग से किया गया है






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*