September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बफना मे मनाई गयी जिलास्तरीय तुलसी जयंती, लोगो की अपार भीड़ आई मानस मंचों को सुनने

विज्ञापन बॉक्स 

*बफना मे मनाई गयी जिलास्तरीय तुलसी जयंती, लोगो की अपार भीड़ आई मानस मंचों को सुनने*

कोंडागांव :- जिला स्तरीय तुलसीदास जन्मोत्सव 2025 तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कोण्डागांव एवं ग्रामवासी बफना के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 02/08/ 2025 से 03/08/2025 को हाईस्कूल मैदान में आयोजित किया गया था।

2 अगस्त को शाम 4 बजे पवित्र स्थल डोंगापखना से जल लेकर माताओं/बहनों, प्रमुख स्थानों गाया पुजारी, युवा साथी, बालवृंद के साथ तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में मंगल कलश यात्रा श्री राम नाम संकीर्तन के साथ शुरू हुई, कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर सभी कलशों को स्थापना कर गायत्री परिजनों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देव स्थापना की गई। पश्चात श्रीमद् रामचरित मानस जी का मंगलाचरण,सुमिरन तुलसी मानस प्रतिष्ठान के द्वारा की गई।
स्थानीय ग्राम कोकोड़ी की मानस मंडली द्वारा सुन्दर मानस गान कर समापन हुआ।

द्वितीय दिवस ब्रम्ह मुहूर्त में श्री तुलसीदास जी विग्रह सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किए तथा प्रभातफेरी गांव की गलियों में रामनाम संकीर्तन करते हुए भ्रमण किए। 10 बजे श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान का ध्वजारोहण हुआ, ग्राम के प्रबुद्ध नागरिकों का, स्थानीय समिति, तुलसी मानस प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों, माताओं का सम्मान करते हुए मानस गान प्रारंभ। नेवता की माताओं द्वारा बहुत ही कर्णप्रिय भजनों के साथ समा बांधा गया। प्रथम मंडली लिंगेश्वर महादेव चिपावंड, वंदना महिला मानस मंडली पडकीभाट बालोद, नव जागृति मानस मंडली माकड़ी की प्रस्तुति ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

मुख्य अतिथि सुश्री लता उसेंडी जी विधायक कोण्डागांव, एवं प्रतिष्ठान के कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती दिप्ती पाण्डे जी का गरिमामय उपस्थिति बनी रही।
प्रतिष्ठान द्वारा प्रतिभावान स्थानीय 10 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं श्रीमद् रामचरित मानस ग्रंथ,अंग वस्त्र प्रदाय कर अतिथियों के कर कमलों से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में -पांचों ब्लाक सेक्रमशः तुलसी अलंकरण माकड़ी, पिलसाय मरकाम, केशकाल कृष्णदत उपाध्याय ,बड़ेराजपुर सखाराम कश्यप, फरसगांव रमेश पाण्डे ,कोंडागांव उतर श्री दसमूराम पोंगरा कोण्डागांव दक्षिण, श्रीमति दशमी यादव को श्री तुलसी अलंकरण से सम्मानित किया गया।

कु तिजबती नेताम कक्षा 10वीं
तिलेश्वर भुआर्य कक्षा 12वीं
कु दिशा देवांगन कक्षा 8 वीं
कु अनीषा यादव 5 वीं

विशेष अलंकरण
1. श्री शिवेन्द्र नाथ नेताम शिक्षक एवं आर्टिस्ट,ग्राम धामनपुरी बड़े राजपुर वतर्मान निवास दन्तेवाड़ा को चित्रकारी एवं मूर्तिकला के लिए
2. श्री द्रुपत राज सेठिया ग्राम बनियागांव कोण्डागांव को संस्कृति, लोकगीत , लोककला संरक्षण के लिए
3. श्री अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागांव को

से

कार्यक्रम में तुलसी मानस प्रतिष्ठान से श्रीमती दिप्ती पाण्डे प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष, अनिल तिवारी प्रदेश सदस्य,बुधमन कुलदीप संभाग अध्यक्ष, गुप्तेश्वर बघेल जिलाध्यक्ष कोण्डागांव, उपाध्यक्ष द्धय राजेश नेताम, रासबिहारी साहू, सचिव पुरषोत्तम नायक, संगठन मंत्री राजेश गंधर्व, मोतीलाल राठौर, रमेश पोया, प्रवक्ता जे.आर.नाग,मिडिया प्रभारी चिराग उपाध्याय ब्लाक सहसचिव सिकन्दर प्रधान, मेघनाथ नेताम,अध्यक्ष हीरालाल मौर्य कोण्डागांव, बैदूराम यादव माकडी,प्रकाश नाग बड़े राजपुर, किशोर कुमार शार्दूल फरसगांव, आयोजक समिति से संरक्षक श्री मोहन सिंह नेताम सरपंच, सहसंयोजक हेमंत कन्यारी, यअध्यक्ष सुदन नेताम, उपाध्यक्ष समलू देवांगन, सचिव अशोक कौशिक, सहसचिव दिनेश मरकाम, कोषाध्यक्ष त्रिनाथ नेताम
ग्राम के शीतला पुजारी, गायता,पटेल व अन्य प्रबुद्ध जन, गायत्री परिजन,मानस मंडली के सदस्य गण, पूज्यनीय माताओं बहनों युवा वर्ग बालवृंद की गरिमामय उपस्थिति रही।
पूरे समारोह को सफल बनाने में ग्राम,क्षेत्र व जिला के सम्माननीय दानदाता भामाशाहों का महती योगदान रहा।
श्री तुलसीदास जन्मोत्सव 2025 अब तक का जिला में अद्वितीय एवं ऐतिहासिक रहा। अपार जनसमूह उमड़ पड़ी थी, सबका तुलसी मानस प्रतिष्ठान की ओर से जिलाध्यक्ष गुप्तेश्वर बघेल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया, कार्यक्रम का संचालन पुरषोत्तम नायक, राजेश गंधर्व, मोतीलाल राठौर द्वारा किया गया।

You may have missed