November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

युवा  नेता  दिलीप शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाया 

विज्ञापन बॉक्स 

युवा  नेता  दिलीप शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याओं से अवगत करवाया

योगेश पुरी गोस्वामी

 

बालेसर . हाल ही में दिल्ली चुनाव में पालम विधानसभा में प्रभारी रहे भाजपा नेता दिलीप शर्मा ने गत दिवस बालेसर खनन क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की दिल्ली जीत की बधाईयां दी ।
शर्मा पुर्व 2022 में पाटन (गुजरात), 2023 में जैतारण (राज.), 2024 में रामगढ उपचुनाव में प्रभारी रहे ।
हाल ही में दिल्ली चुनाव में पालम में चुनाव जीतने के बाद सोशल मीडिया पर उनको लगातार बधाइयों मिल रही है ।

शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जल्द ही समस्या समाधान का आश्वासन दिया ।अगले सप्ताह तक एक प्रतिनिधिमंडल के साथ समस्याओं को विस्तृत रूप से खान सचिव के साथ साझा कर उसका समाधान निकाला जाएगा ।
ज्ञात रहे 31 मार्च को कई खदानों की अवधि समाप्त हो रही हैं ।
इस दौरान आगामी नवीनीकरण में प्रीमियम राशि के रूप में करीब एक लाख तक राशि भराने का प्रावधान है ।
इसमें कई हाथ से खनन कार्य करने वाले मजदूर खान धारक जमा नहीं करा पाएंगे ।
एनजीटी कोर्ट के आदेश अनुसार एन्वॉयरनमेंट क्लीयरेंस के लिए 50 प्रतिशत आवेदन होने के बावजूद भी अभी तक सीया कमेटी द्वारा ई.सी. जारी नहीं की गई है जिसकी वजह से नवीनीकरण में समस्या आएगी ।

शर्मा ने मुख्यमंत्री जी से मिलकर कहा कि खान धारकों कि इस विकट समस्या से आमजन में
चर्चा है कि पूर्ववर्ती सरकार के इस गलत फैसले को बदलकर सरकार इसमें राहत दे । और बिना इसी के नवीनीकरण करवाने के आदेश जारी करवाएं ।
और जिनके आवेदन होते हैं उनके जल्द ही इसी जारी करवाए।
और विभाग को निर्देशित करें कि इस कमोपेश में फंसे खानधारकों की खानें खंडित नहीं की जाए ।

साथ ही क्षेत्र की प्रमुख सड़क थूबली से बलाऊ जाटी होते हुए बालेसर तक SH 66 A घोषित कर एक लेन से दो लेन करने को लेकर चर्चा की l इसी बजट सत्र में स्वीकृती की मांग की ।

इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, ओटा राम देवासी सिरोही, बाका राम , प्रेमा राम, चेत राम उपस्थित रहे ।