November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने अपने निवास पर की जन सुनवाई 

विज्ञापन बॉक्स 

पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने अपने निवास पर की जन सुनवाई

प्रयागराज यात्रा से लौटने पर लोगो ने किया स्वागत

हमने जो जनता से वादे किए उनको साकार भी करेंगे : चौधरी

 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

 

 

बालोतरा.  पचपदरा विधायक अरुण चौधरी अपने निवास पर आमजनता से मिलकर जन समस्याओं का समाधान कर रहे है।

बाबूलाल नामा ने बताया कि पचपदरा विधायक बहुत ही सहजता से अपने निवास पर विधानसभा से संबंधित जन समस्याओं को सुनते हुए उनसे संबंधित अधिकारियो से बात कर समाधान कर रहे है उनके सरल स्वभाव से आमजन आसानी से उनसे भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत करवा रहे है जिसको लेकर गंभीरता से जनता की हर बात पर उचित निर्णय लेते हुए समाधान कर रहे है।

पचपदरा विधायक चौधरी के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रयागराज यात्रा सम्पन्न कर अपने निवास पहुँचने पर लोगो ने पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस दौरान उन्होंने रणजीत आश्रम बालोतरा के महाराज 1008 अमृत राम महाराज को महा मंडलेश्वर उपाधि प्राप्त होने पर आशीर्वाद प्राप्त करते हुए बधाई दी।

चौधरी ने कहा कि जनता के लिए जनता के बीच में रहना पड़ता है उनसे मिलना पड़ता है मै अपने आपको जनता का सेवक मानते हुए कार्य कर रहा हूँ जिसके लिए धरातल की समस्याओं की जानकारी होना अनिवार्य है आने वाले दिनों में विधानसभा में कई जन हित के कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा हमने जो जनता से वादे किए है उनको साकार भी करेंगे।

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता