November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

सेड़वा डॉक्टर-एसडीएम विवाद मामले में गतिरोध समाप्त,

विज्ञापन बॉक्स 

 

सेड़वा डॉक्टर-एसडीएम विवाद मामले में गतिरोध समाप्त,

योगेश पुरी गोस्वामी

बाड़मेर, 10 फरवरी। जिला कलक्टर टीना डाबी की समझाइश और हस्तक्षेप के बाद सेड़वा उपखंड अधिकारी और डाक्टर विवाद में समझौता होने के बाद लंबे समय से चल रहे विवाद पर लगा विराम, बालोतरा बाड़मेर जिले में अब पूर्व की भांति चिकित्सकिय सेवा सुचारू रूप से जारी रहेगी। आम आदमी को हमेशा की तरह चिकित्सा सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी के कक्ष में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत की उपस्थिति में आयोजित वार्ता बैठक में लंबे समय से जिले में सेड़वा उपखंड अधिकारी और डाक्टर के बीच चल रहा विवाद को जिला कलेक्टर डाबी की समझाइश के बाद सेड़वा उपखंड अधिकारी और डाक्टर के बीच चल रहा विवाद आखिरकार आपसी समझौते और राजीनामा के बाद समाप्त होने के बाद जिले में चल रहा डाक्टरों का कार्य बहिष्कार भी अब समाप्त होने के बाद जिले में पूर्व की भांति अस्पतालों में आमजन को चिकित्सा सेवा जारी रहेगी। ज्ञातव्य रहें कि गत दिनों सेड़वा एसडीएम बद्रीनारायण विश्नोई और डॉक्टर रामस्वरूप रावत के बीच विवाद प्रकरण के बाद उत्पन्न गतिरोध को आज जिला कलेक्टर टीना डाबी के साथ बैठक में समझाइश के बाद समाप्त हो गया, कलक्टर डाबी की दोनों पक्षों को समझाइश के बाद चिकित्सक संगठनों द्वारा प्रकरण को समाप्त कर मंगलवार को घोषित कार्यबहिष्कार वापस लेने की घोषणा की गई, वार्ता में उपस्थित अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ बाड़मेर के जिलाध्यक्ष डॉ. जोगेश चौधरी ने बताया कि जिला कलक्टर टीना डाबी और अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत की मध्यस्थता के बाद हमारी सभी मांगों पर सहमति बन गई है। इस प्रकरण के सम्बंध में संगठन की ओर से कोई अग्रिम कार्यवाही अपेक्षित नहीं है। इसके साथ ही बाड़मेर-बालोतरा जिले के चिकित्सकों द्वारा मंगलवार को ओपीडी का बहिष्कार करने के आह्वान को वापस ले लिया गया है। सभी चिकित्सक वार्ता से संतुष्ट हैं और पूर्व की तरह चिकित्सक कार्य यथावत जारी रहेंगे।