
आकिब नथानी केशकाल:- कल दिनांक06/02/2025 को व्यवहार न्यायालय केशकाल में श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव के अध्यक्षता में श्रीमति अंजली पाण्डेय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी व्यवहार न्यायालय केशकाल/अध्यक्ष तालुक विधिक सेवा समिति केशकाल के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत 8 मार्च के संबंध में अधिवक्ताओं के साथ तालुक विधिक सेवा समिति केशकाल के न्याय सदन केशकाल में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रीमान उत्तरा कुमार कश्यप, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव ने लोक अदालत के महत्व को रेखांकित किया और इस प्रणाली के माध्यम से विवादों को त्वरित और प्रभावी तरीके से निराकरण पर प्रकाश डाला, साथ ही धारा 138 लिखत परक्राम्य अधिनियम के तहत लंबित चेक
बाउंस से संबंधित मामलों को आगामी नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत किये जाने के संबंध में तथा दावा प्रकरणों को नेशनल लोक अदालत के माध्यम से निराकरण किये जाने के संबंध में बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं से चर्चा की गई। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित किया गया और नेशनल लोक अदालत का व्यापक प्रचार -प्रसार करने निर्देशित किया गया।
बैठक में उपस्थित श्रीमति मनीषा तिवारी प्रतिधारक अधिवक्ता प्रबंध कार्यलय केशकाल केशकाल, एवं समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*