November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कृष्णा सेवा संस्थान व महावीर इंटरनेशनल  ने जरूरतमंद   व्यक्तियों को करवाया निशुल्क भोजन   

विज्ञापन बॉक्स 

कृष्णा सेवा संस्थान व महावीर इंटरनेशनल  ने जरूरतमंद   व्यक्तियों को करवाया निशुल्क भोजन

8

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

 

बालोतरा.  कृष्णा सेवा संस्थान व महावीर इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।

महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष धर्मेश चौपड़ा ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल द्वारा निरंतर समाजसेवा व मानव सेवा के कार्य किए जा रहे है आज कृष्णा सेवा संस्थान के साथ गुप्त भामाशाह के सहयोग से सरंक्षक पारस भंडारी, हीरालाल प्रजापत सहित सदस्यों द्वारा भामाशाह को प्रेरित कर यह मानव सेवा का कार्य किया गया है।

कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि आज भी ऐसे कई असहाय लोग है जो अन्नपूर्णा रसोई में भी भोजन लेने में असमर्थ होते है इसी को ध्यान में रखते हुए महावीर इंटरनेशनल व कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा निरंतर अन्नपूर्णा रसोई में निशुल्क भोजन व्यवस्था की जा रही है जिसमें मिष्ठान व फल फ़्रूट की भी व्यवस्था रखी जाती है।

पारस भंडारी ने कहा कि प्राणी सेवा व मानव सेवा में सभी सदस्य अपना सहयोग कर रहे है असमर्थ लोगो के लिए भोजन व्यवस्था करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है जिसमें भामाशाह भी अपना योगदान करते है।

इस अवसर पर सरंक्षक अशोक व्यास,उपाध्यक्ष विमल मालवीय,विपिन दवे, आनंद दवे, अशोक सिंह सहित सदस्य मौजूद रहे।