September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की जयंती मनाई गई!

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बालोतरा .  कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बॉस की जन्म जयंती पर श्रदांजलि दी गई।

अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने कहा कि आजाद हिन्द फौज के संस्थापक और देश की आज़ादी में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा का नारा देने वाले सुभाष चंद्र बॉस ने विश्व के कई देशों का भृमण करके भारतीय सैनिकों को अंग्रेजो का साथ नहीं देने को लेकर जागृत कीया था उन्होंने जर्मनी के प्रधानमंत्री हिटलर से मिलकर भारतीय सैनिकों को आज़ाद करके आज़ाद हिन्द फौज का निर्माण किया था!

सरंक्षक अशोक व्यास ने जानकारी दी कि आज के दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्यूंकि नेताजी के साहस से ही अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती मिली थी।एक विमान दुर्घटना में उनका संदेहास्पद स्थिति में देहांत हुआ था जो आज भी अनसुलझी स्थिति ही है और उसकी अधिकारिक पुष्टि भी नहीं हो सकी!हम सभी देश वासी ऐसे बलिदानी महापुरुष के ऋणी है!

उन्होंने देश को आज़ाद करने को लेकर जीवन भर संघर्ष किया ,उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायी रहा है,आज हम सभी सदस्य उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करते है इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,ईश्वरदास वैष्णव,बालूदास,प्रेमदास दांती गौतम चौपड़ा,घनश्याम सिंह राजपुरोहित,कमलेश सोनी,आनंद दवे,भंवर लाल भंडारी,अशोक चौपड़ा,जवेरीलाल मेहता,मांगीलाल खत्री,विमल मालवीय,राजेश सांखला,अशोक राजपुरोहित व सदस्य मौजूद रहे!

You may have missed