
बालोतरा जिले में भाजपा के 10 मंडल अध्यक्ष सर्व सहमति से हुए निर्वाचित
योगेश पुरी गोस्वामी
बालोतरा . भारतीय जनता पार्टी संगठन पर्व को लेकर बालोतरा जिले में 16 मंडल में से 10 मंडल पर अध्यक्ष निर्वाचित किए गए है।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व व जिला चुनाव अधिकारी सतीश चंदेल के निर्देशानुसार बालोतरा जिले में 16 मंडल मेसे 10 मंडल पर अध्यक्ष सर्व सहमति से निर्वाचित किए गए है जिसमें बालोतरा ग्रामीण मंडल पर गणपत सिंह भाटी,पचपदरा में राकेश चोपड़ा, कल्याणपुर में बाबूलाल जाखड़, समदड़ी देवेंद्र बोराणा, पादरू मिश्राराम देवासी, सिवाना में जगदीश सिंह राजपुरोहित, धोरिमन्ना में अनिल सेठिया, श्यामा प्रसाद मुखर्जी में पुखराज सोनी, आडेल के लिए रमेश पोटलिया, मोटवी माता में सुरेश दाधीच को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
बालोतरा जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने सभी मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मूल धारा के साथ जुड़कर कार्य करने को लेकर निर्देशित किया।
जिला चुनाव अधिकारी सतीश चंदेल ने कहा कि आगामी दिनों में बाकि मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किए जाएंगे व जल्द ही बालोतरा के लिए जिलाध्यक्ष भी सर्व सहमति से घोषणा की जाएगी।
योगेश पुरी गोस्वामी की रिपोर्ट






More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –