
*केसकाल के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कानमल जैन का निधन*
केसकाल के वरिष्ठ नेता और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कानमल जैन का आज सुबह स्वर्गवास हो गया है। उनकी अन्तिम शव यात्रा केशकाल निवास से दोपहर 03 बजे मुक्तिदाम के लिए निकलेगी। श्री कानमल जैन केसकाल में एक समाज सेवी व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जो किसी भी समाजिक या जनहित कार्यक्रम में प्रमुखता से पहुंचकर अपनी बात रखते थे।
भाजपा में उनके निधन की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई है और सभी नेताओं ने अपने नेता की अन्तिम दर्शन कर श्रदांजिली देने के लिए उनके निवास पर पहुंचना शुरू कर दिया है। श्री कानमल जैन के निधन से केसकाल के लोगों में शोक की लहर है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जा रही है






More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*