
आकिब नथानी केशकाल/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु जिला पंचायत के सदस्यों, जनपद पंचायतों के अध्यक्षों और सदस्यों के लिए आरक्षण की कार्यवाही आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत की उपस्थिति में संपन्न हुई। इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायतों के सरपंच और पंच पदों के लिए आरक्षण की कार्यवाही हुई।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित आरक्षण की कार्यवाही में जिले के जनपद पंचायत कोंडागांव, फरसगांव, केशकाल, बड़े राजपुर और जनपद पंचायत माकड़ी के अध्यक्ष और सदस्य पद सहित जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, उप संचालक पंचायत श्री बी. आर. मोरे सहित ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*