
आकिब नथानी केशकाल /* मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही उठाव की प्रक्रिया लगातार जारी है।
खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक जारी डीओ और टीओ के विरुद्ध कुल 12,425 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इसके साथ ही 19 राइस मिलर्स ने पंजीयन करा लिया है। जिले के 67 खरीदी केंद्रों से अब तक 01 लाख 30 हजार 674 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।






More Stories
*विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सेजेस बड़ेराजपुर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण*
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*