
पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने, पुलिस ने गरीब परिवार की मदद कर पेश की मिसाल

कोण्डागांव। जिले में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत एक मानवीय पहल की मिसाल देखने को मिली। पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली कोण्डागांव पुलिस ने एक गरीब परिवार की सहायता की। जानकारी के अनुसार, बम्हनी गांव के सोनू नामक व्यक्ति की जिला अस्पताल कोण्डागांव में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सोनू का परिवार अत्यंत गरीब था और अंतिम संस्कार के लिए साधन जुटाने में असमर्थ था।
पुलिस ने इस कठिन समय में परिवार को सहयोग देते हुए कफन-दफन की व्यवस्था की। सिटी कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका के सहयोग से नारंगी नदी के मुक्ति धाम में सोनू का अंतिम संस्कार करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने इसे सामुदायिक पुलिसिंग का हिस्सा बताते हुए आम जनता से अपील की कि वे भी ऐसे नेक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और जरूरतमंदों की मदद करें। इस घटना ने पुलिस के मानवीय पक्ष को उजागर करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दिया है।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*