February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*केशकाल वन मंडल में मनाया गया वन महोत्सव* *इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में लगाए गए 300 पौधे* *वन महोत्सव में शामिल हुए सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ*

विज्ञापन बॉक्स 

 

 

*केशकाल वन मंडल में मनाया गया वन महोत्सव*

*इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में लगाए गए 300 पौधे*

*वन महोत्सव में शामिल हुए सीसीएफ, कलेक्टर और डीएफओ*

केशकाल 11 जुलाई 2024/ :केशकाल वन मंडल में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इको पर्यटन केंद्र टाटामारी में एक पेड़ मां के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में 300 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही वन मंडल के अंतर्गत इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर भी पौधरोपण का कार्य किया गया। टाटामारी में कांकेर वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक श्री दिलराम प्रभाकर ने पीपल और कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन ने यहां बरगद के पौधे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री अंकित चौहान, उप वन मंडलाधिकारी श्रीमती सुषमा नेताम, ग्राम पटेल श्री बलराम गौर, सहित इको पर्यटन केंद्र टाटामारी के सदस्य, वन प्रबंधन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, पर्यटन केन्द्र से जुड़ी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाए। यहां पीपल बरगद के साथ ही नीम, आंवला, काजू, कर्रा, बांस आदि के पौधे लगाए गए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने इस अवसर पर कहा कि वन का संरक्षण हम सभी का दायित्व है। वनों को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम पर पौधे लगाने का आह्वान किया गया है। यहां आज पौधे लगाने के साथ ही इनके संरक्षण का कार्य करेंगे। पौधों को लगाने और उनको संरक्षित करने पर ही हरित और सुंदर कोंडागांव का सपना साकार होगा। उन्होंने इस अवसर पर टाटामारी इको पर्यटन केंद्र में कार्य कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनके कार्यों की प्रदेश स्तर पर प्रशंसा हो रही है। उन्होंने टाटामारी इको पर्यटन केंद्र के सौंदर्यीकरण व विकास के और अधिक कार्य किए जाने की बात कही। वन मंडलाधिकारी श्री एन गुरुनाथन ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के कार्य में सहयोग करना चाहिए। आज इसी दिशा में यहां पौधरोपण का कार्य किया गया है।

उल्लेखनीय है कि केशकाल वन मंडल द्वारा इस वर्ष लगभग 8 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत किसानों द्वारा वृक्ष मित्र योजना के अंतर्गत 7 लाख 69 हजार 556 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें क्लोनल नीलगिरी, टिशू कल्चर सागौन, टिशू कल्चर बांस, चंदन तथा अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजाति के पौधे शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कैंपा मद से 29 हजार 250 पौधे भी लगाए जाएंगे।