
*सोमेश्वर भारती ने भंज अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया*
भारतीय थल सेना में सेवारत सैनिक आनंद मंडावी की माताजी को रक्त की कमी के कारण भंज अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती ने भंज अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया l कोंडागाँव जिला से लगभग 500 जवान भारतीय थल सेना में अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं और जब उनकी अनुपस्थिति में उनके परिवार में किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के सदस्यों द्वारा पहुंचकर समस्या का समाधान करने का हर सम्भव प्रयास किया जाता है दूसरी ओर सेवारत सैनिक भी छुट्टियों के दौरान पूर्व सैनिकों के साथ मिलकर निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करते हैं l






More Stories
मांगों को लेकर किसानों का कल्याणपुर में महापड़ाव आज
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*