
आज महिला मोर्चा के तत्वाधान में केशकाल विधानसभा स्तरीय कन्या भोज कार्यक्रम में 1101 बच्चियों का भोजन करवाया गया
जिसमें केशकाल विधानसभा के सभी ब्लॉक के बच्चियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है ,केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी के मार्गदर्शन में विगत कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थी ,इस कार्यक्रम में बच्चों के साथ उनकी माताजी की भी भागीदारी रही, केशकाल विधानसभा से आए हुए माताओ ने महतारी वंदन के लिए मुख्यमंत्री जी को आभार व्यक्त किया और साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार तीसरी बार बने इसके लिए आशीर्वाद दिया। कन्या भोज में बड़ी तादात महिलाओं ने सहभागिता की। भोज में 1101 बच्चियों का भोजन करवाने के लिए विधायक श्री नीलकंठ टेकाम जी को साधुवाद दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ,इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता नेताम, मनीषा सलाम, कमला नेताम, पीला बाई जैन, जमुना बघेल ,सोमा दास, चिंतामणि, श्याम नेताम,गीता ध्रुव,पूनम राठी,सहित आकाश मेहता तरुण साना, भूपेश चंद्राकर, नवदीप सोनी अजय मिश्रा, राज किशोर राठी, वीरेंद्र बघेल, भूपेश सिन्हा, कैलाश कुंजाम, वसीम ललित ,हुलास साहू, गोलू कश्यप, उपस्थित थे।





More Stories
*बस किराया व महंगाई में हो रही अत्यधिक वृद्धि से राहत देने सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन*
*विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक लता उसेण्डी ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*आईआईटी चौक के पास के गुमनाम गड्ढों से आ रही भ्रष्टाचार कि बू , आदिवासी विकास शाखा का काम बना सवाल* –