May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*सरस्वती शिशु मंदिर में बसन्तोत्सव सानन्द सम्पन्न हुआ*

विज्ञापन बॉक्स 

*सरस्वती शिशु मंदिर में बसन्तोत्सव सानन्द सम्पन्न हुआ*

केशकाल -सरस्वती शिशु मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरस्वती पूजन एवं मातृ पितृ पूजन सम्पन्न हुआ ,सर्वप्रथम विद्यालय के भैया बहन अभिभावक व आचार्य परिवार के द्वारा विद्यालय से डिहीपारा स्थित शिव मंदिर तक कलश यात्रा हुई । जहां रखी पोथी को डोली में अगवानी कर भैया बहन सनातन परिधान में पूजा स्थल तक सम्मान पूर्वक लाये। पंडित संतोष वैष्णव द्वारा विधान पूर्वक मां सरस्वती एवं धार्मिक साहित्यों की मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन सम्पन्न कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय समिति के पदाधिकारी रामचंद्र वर्मा भी पूजन मे शामिल हुए। आरती पश्चात विद्यारंभ संस्कार हेतु आमंत्रित 54 शिशुओं का रोली चंदन, से स्वागत किया गया। पट्टिका पूजन के साथ विद्यारंभ संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री जी एस मिश्र ब्यवस्थापक, कोषाध्यक्ष , अध्यक्ष के साथ प्रबंधन के दायित्ववान पदाधिकारी 75 अभिभावक बंधु भगिनी , पूर्व छात्र, आचार्य परिवार उपस्थित रहे।