August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*नगर के भेलवापदर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह में शामिल हुई विधायक लता उसेंडी*

विज्ञापन बॉक्स 

नगर के भेलवापदर वार्ड में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह में शामिल हुई विधायक लता उसेंडी

जिला मुख्यालय कोण्डागांव के भेलवापदर वार्ड में साहू परिवार के माध्यम से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। इसमें 2 जनवरी को कोण्डागांव विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी शामिल हुई।

जानकारी अनुसार कोण्डागांव के भेलवापदर वार्ड में विगत एक सप्ताह से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तहत भागवत का आयोजन किया जा रहा है। यहां लगातार नगर के श्रद्धालु श्रोता के रूप में उपस्थित होकर भागवत ज्ञान का लाभ ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज भक्तों के भीड़ के बीच कोण्डागांव विधायक व भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी भी शामिल हुई। श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल लता उसेंडी ने मंच से कहा कि, इस तरह के धार्मिक आयोजन से नगर का माहौल भक्ति में हो जाता है। भागवत ज्ञान सप्ताह में शामिल होने वाले भक्त तो प्रत्यक्ष रूप से इसका लाभ लेते ही है साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से भी नगर में भक्तिमय माहौल निर्मित होता है। उन्होंने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के वक्ता महाराज का भी मंच से प्रशंसा किया है। कार्यक्रम के दौरान, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भारतीय जनता पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता समेत स्थानीय श्रद्धालु भारी संख्या में नजर आए।

———————

You may have missed