
*दंतेश्वरी विहार में 43 लाख रुपये लागत के सीसी सड़क का विधायक ने किया भूमिपूजन*

कोण्डागांव नगर के दंतेश्वरी विहार फॉरेस्ट कॉलोनी में 43 लाख रुपए के लागत से सीसी सड़क का निर्माण कार्य का बुधवार को कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी द्वारा भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष सतीश सोनी, वार्ड पार्षद सोनामणी पोयाम, पार्षद लक्ष्मी ध्रुव एवं वार्ड के नागरिक मौजूद रहे।
कोण्डागांव नगर के बंधा तालाब के पास स्थित दंतेश्वरी विहार कॉलोनी में लंबे समय से पक्की सड़क की मांग स्थानीय निवासियों द्वारा की जा रही थी। सड़क की मांग को देखते हुए नगर पालिका के माध्यम से 43 लाख रुपए से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत करवाया जा रहा है।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*