October 2025
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*विधायक केशकाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल का किया आकस्मिक निरीक्षण* *मरीजों से चर्चा कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण हेतु दिए निर्देश*

विज्ञापन बॉक्स 

*विधायक केशकाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*मरीजों से चर्चा कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को निराकरण हेतु दिए निर्देश*

*कोण्डागांव, 25 दिसंबर 2023/* केशकाल के विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा सोमवार को केशकाल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से चर्चा करते हुए उनकी समस्याओं को जाना। जहां उन्होंने सुदूर ग्राम से आये दम्पत्ति को शिशु के जन्म पर बधाई देते हुए बच्चे को आशीष देने के साथ अधिकारियों को नवजात बच्चे हेतु जाति प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बीएमओ अमृत लाल रोहेलेडकर एवं अन्य कर्मचारियों से हॉस्पिटल की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जिसपर कर्मचारियों द्वारा जगह की कमी के संबंध में जानकारी दी, जिस पर विधायक द्वारा अधिकारियों को जल्द से जल्द अस्पताल के लिए भूमि आबंटित कर प्रस्ताव निर्माण हेतु निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने व्यवस्थाओं का मुआयना किया और सभी कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए सभी मरीजों का सेवाभाव से उपचार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों में जनपद अध्यक्ष महेंद्र नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, जनपद सदस्य वीरेंद्र बघेल, पार्षद नवदीप सोनी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष आकाश मेहता, राज किशोर राठी, प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीओपी भूपत सिंह धनेशरी, तहसीलदार आशुतोष शर्मा, जनपद सीईओ रामेश्वर महापात्रे, नगर पंचायत सीएमओ हंसा ठाकुर, बीएमओ डॉ0 अमृत लाल रोहेलेडकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।