
*कोंडागांव नवीन बस स्टैंड चिखलपुटी में अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की मिली लाश, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जुटी जांच में*

कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चिखलपुटी नवीन बस स्टैंड में रविवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश पाई गई है। वहीं जानकारी मिलते ही कोंडागांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत व्यक्ति को कल शाम को बस स्टैंड के पास घूमते हुए देखा गया था। घटना स्थल में जांच के दौरान मृतक के हाथ में कैमिला लगा हुआ है जिससे यह कयास लगाया जा रहा है की मृतक अस्पताल में भर्ती रहा होगा। आपको बता दे कोतवाली पुलिस की जांच कार्यवाही जारी है। फिलहाल मृतक की पहचान की पुष्टि नही की जा सकी है।





More Stories
*केशकाल के नन्हे अतीफ का जज्बा: 9साल की उम्र में पूरे किए रमजान के 30 रोजे*
*पाँच विद्यार्थियों का नवोदय में चयन, पीएम श्री आत्मानंद स्कूल विश्रामपुरी का बढ़ाया मान*
*सेजेस बड़ेराजपुर की छात्रा इंदु ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में जिले में चौथा स्थान किया हासिल*