November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

ईवीएम और वीवीपेट की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई पूरी* *जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष हुई रेंडमाइजेशन*

विज्ञापन बॉक्स 

 

*ईवीएम और वीवीपेट की प्रथम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया हुई पूरी*

*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के समक्ष हुई रेंडमाइजेशन*

*कोण्डागांव, 17 अक्टूबर 2023/* कोण्डागांव कलेक्टोरेट में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दीपक सोनी की मौजूदगी में कंप्यूटरीकृत प्रणाली से ईवीएम और वीवीपेट के पहले रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा ठाकुर मौजूद थीं।

इसके तहत जिले में उपलब्ध 1046 बैलेट यूनिट, 702 कंट्रोल यूनिट और 953 वीवीपैट में से केशकाल विधानसभा के लिए 377 वीवीपैट, 348 कंट्रोल यूनिट और इतने ही बैलेट यूनिट का और कोंडागांव विधानसभा के लिए 314 वीवीपैट 290 कंट्रोल यूनिट तथा इतने ही बैलेट यूनिट का चिन्हांकन किया गया। इन सभी मशीनों के द्वितीय रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही 26 अक्टूबर को की जाएगी और बुथवार आबंटित किया जाएगा। रेण्डमाईजेशन के उपरांत ईवीएम और वीवीपैट को वेयर हाउस ने निकालकर स्ट्रॉन्ग रूम में रखने की कार्यवाही की गई।