
*नोनी जोहार कार्यक्रम में युवोदय कोंडानार चैम्प्स के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान*

*कोण्डागांव, 16 सितम्बर 2023/* नोनी जोहार कार्यक्रम के तहत शक्ति, सम्मान, और स्वाभिमान के थीम पर यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ वी द प्यूपल के प्रयास से दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन रायपुर में किया गया था। इस कार्यक्रम में 10 अक्टूबर को मानसिक स्वास्थ्य दिवस और 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर पूरे प्रदेश से आए स्वयंसेवियों जिन्होंने स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, वृक्षारोपण, मानसिक स्वास्थ्य, और एनीमिया मुक्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है, उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में ज़िला कोण्डागांव की स्वयंसेविका गीतेश्वरी नेगी द्वारा युवाओं को उत्साहित करते हुए जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव तक प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित करते हुए। युवाओं के द्वारा ग्रामोत्कर्ष के लिए जिला प्रशासन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से चलाये जा रहे युवोदय कोंडानार चैम्प्स कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिले में कार्य कर रहे स्वयंसेवकों का सम्मान भी किया गया। जिले में किए जा रहे कार्यों के लिए और जिला प्रशासन सहयोग देने के लिए और जिले में किए गए समाजसेवी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के फलस्वरूप उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।





More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*