
*जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम में स्टाम्प पेपरों-टिकटों का कलेक्टर द्वारा किया भौतिक मिलान*

कोण्डागांव, 17अक्टूबर 2023/कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को जिला कार्यालय परिसर में स्थित जिला कोषालय के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने 10 रूपए, 50 रूपए, 100 रूपए, 500 रूपए एवं 1000 रूपये के स्टाम्प पेपरों के साथ ही नोटिरियल टिकटों और कोर्ट के प्रॉपर्टी दस्तावेजों का स्ट्रांग रूम में जमा संख्या एवं राशि का मिलान रजिस्टर में एंट्री संख्या एवं राशि से किया। उन्होंने जिला कोषालय कार्यालय में बैठक व्यवस्था, दस्तावेजों, कार्यालयीन रख-रखाव, साफ-सफाई आदि की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी चन्द्रशेखर मेंडेकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*