June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*अटल जयंती पर हुआ अटल परिसर का उद्घाटन, धूलभरे माहौल के बीच भी स्वच्छता में अव्वल नगर पंचायत केशकाल* 

विज्ञापन बॉक्स 

*अटल जयंती पर हुआ अटल परिसर का उद्घाटन, धूलभरे माहौल के बीच भी स्वच्छता में अव्वल नगर पंचायत केशकाल*

इमरान पारेख केशकाल। नगर पंचायत केशकाल में 25 दिसंबर 2025 को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बस स्टैंड परिसर में नव-निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

वर्तमान में क्षेत्र में एनएच-30 सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में धूल का गुबार बना रहता है। बावजूद इसके नगर पंचायत केशकाल द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

नगर पंचायत द्वारा निरंतर स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रतिमाओं की नियमित सफाई एवं नगर के समस्त वार्डों में साफ-सफाई का कार्य किया जाता है। इन अभियानों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रहती है।

राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

गत वर्ष आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण प्रतियोगिता के जीएफसी (Garbage Free City) मूल्यांकन में कोंडागांव जिले से केवल नगर पंचायत केशकाल को उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के लिए 1 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई। यह उपलब्धि नगर पंचायत के सतत प्रयासों का प्रमाण है।

सुबह 6 बजे से शुरू होती है सफाई व्यवस्था

नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नामेश्वर कावड़े ने बताया कि केशकाल के सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों—जैसे बस स्टैंड, स्कूल परिसर एवं मुख्य मार्ग—पर प्रतिदिन विशेष सफाई अभियान चलाया जाता है। सफाई कर्मचारी सुबह 6 बजे से अपने कार्यस्थल पर पहुंचकर रोस्टर के अनुसार प्रत्येक वार्ड में नियमित झाड़ू, नालियों की सफाई एवं कचरा संग्रहण का कार्य करते हैं।

प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कलेक्शन के माध्यम से स्वच्छता दीदियों द्वारा प्रतिदिन गीले एवं सूखे कचरे का पृथक-पृथक संग्रह किया जाता है। सप्ताहांत में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में स्कूली बच्चों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।

समस्या के समाधान के लिए 1100 पर करें संपर्क

नगर में सफाई या अन्य किसी भी नागरिक समस्या के समाधान हेतु नागरिक निदान 1100 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं, जिसका त्वरित निराकरण किया जाता है।

नगर पंचायत केशकाल द्वारा निरंतर स्वच्छता को लेकर किए जा रहे प्रयास न केवल नगर की पहचान को सशक्त कर रहे हैं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी दे रहे हैं।