June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने जताया आभार

विज्ञापन बॉक्स 

  • ✅ कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने जताया आभार

✍️ योगेश गोस्वामी / संवाददाता

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के कर्मचारियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू किए जाने की ऐतिहासिक घोषणा पर छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन शर्मा ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के समस्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के लिए अत्यंत राहतभरा एवं कर्मचारी हितैषी कदम है। अब कर्मचारियों को गंभीर बीमारी अथवा आपातकालीन स्थिति में उपचार हेतु आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा तथा बिना अग्रिम भुगतान के कैशलेस सुविधा के माध्यम से किसी भी मान्यता प्राप्त अस्पताल में उपचार संभव हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय से कर्मचारियों पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा तथा स्वास्थ्य सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन राज्य शासन के इस सराहनीय एवं संवेदनशील निर्णय का स्वागत करते हुए भविष्य में भी कर्मचारी हित में ऐसे सकारात्मक निर्णयों की अपेक्षा करता है।

🙏 छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेज एसोसिएशन