February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं

विज्ञापन बॉक्स 

oplus_2097152

अकरम कच्ची

जिला कोंडागांव

केशकाल विकासखंड अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत निर्मित उन्नत जल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला भवन का लोकार्पण केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के उपस्थित में संपन्न हुआ…..विधायक टेकाम ने कहा कि केशकाल विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत ही यादगार दिन होने वाला है. क्योकि पीने के पानी का टेस्ट के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं है अब केशकाल में ही जांच की जावेगी, केशकाल में आज सर्व सुविधायुक्त वाटर ट्रेसिंग लैब का उद्घाटन किया गया है जिससे पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच के लिए उपयोग में लाई जाएगी। इसके माध्यम से पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों की समय पर जांच कर स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। लोगों का जो स्वस्थ बिगड़ने का महत्वपूर्ण कारण पानी ही होता है, अब लोगों को धीरे-धीरे जागरूक होते जा रहे हैं और पानी का तत्काल लैब के माध्यम से जांच करवा रहे हैं । पूरे क्षेत्र वासियों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं पूरे क्षेत्र वासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक बड़े ही संवेदनशील तरीके से इस वॉटर टेस्टिंग लैबोरेट्री हमें प्रदान किया है..

 

वीओ @ कोंडागांव पीएचई ईई वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि केशकाल सब डिवीजन लैब बिल्डिंग है इसमें हमारे यहां 12 पैरामीटर में एनएबीएल आधारित टेस्टिंग होगा और यह हमारा जो लैब है यह एनएबीएल सर्टिफाइड लैब है इसका जिला प्रयोगशाला में इस क्षेत्र के सैंपल टेस्टिंग होता था वर्तमान में अब सुविधाजनक हो गया है कि आप हमारे पास में निकट में ही केशकाल में यह लैब स्थापित हो चुका है । दो प्रकार के सैंपलिंग होती है एक अपना शासकीय सोर्स जिसे हैंड पंप टेक्नीशियन लोग लाते और दूसरा स्थानीय लोग जो लाते हैं उन्हें साशुल्क दे कर टेस्ट करवा सकते हैं और यह एक हफ्ते में पूरा टेस्टिंग मशीन सहित आपको रिजल्ट आ जाएगा ।

 

इस अवसर पर इस दौरान कार्यपालन अभियंता वीरेंद्र पांडे, सहायक अभियंता रवि प्रकाश जोशी, उप अभियंता सुश्री निभा कोर्राम, जिला मॉनिटरिंग समन्वयक महादेव यदु, जिला जल परीक्षण समन्वयक मिथिलेश साहू, विक्रांत सिदार, प्रयोगशाला सहायक मनमोहन मंडावी,

प्रयोगशाला अटेंडर सुनील यादव

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।