
अकरम कच्ची
जिला कोंडागांव
दिनांक 13.01.2026
**शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रा चांदनी व मोना दुग्गा पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन बास्केटबाल प्रतियोगिता हेतु गोरखपुर रवाना**
कोण्डागांव।
शासकीय गुंडाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोण्डागांव के होनहार छात्रा चांदनी एवं मोना दुग्गा का चयन पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर की बास्केटबाल महिला टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
चांदनी एवं मोना का यह चयन 23 से 24 दिसम्बर 2025 को शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, राजनांदगांव में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर बस्तर एवं दक्षिण बस्तर सेक्टर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टीम हेतु किया गया।
पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीन बास्केटबाल महिला प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 जनवरी 2026 तक दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर उत्तर प्रदेश में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के लगभग 40 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय, जगदलपुर में विशेष प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया है।
महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री एच.आर. यदु ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्या डॉ. सरला आत्राम के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से महाविद्यालय में जुलाई माह से ही उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न खेलों का नियमित एवं व्यवस्थित अभ्यास कराया जा रहा है। इसी सतत अभ्यास एवं परिश्रम का परिणाम है कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
चांदनी एवं मोना के इस गौरवपूर्ण चयन पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण, अधिकारी-कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा आशा व्यक्त की कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।






More Stories
खबर का हुआ असर: अब एक शिक्षक के भरोसे नहीं रहेगी 1 से 5वीं तक की पढ़ाई, अतिरिक्त शिक्षकों की हुई तैनाती
केशकाल में शुरू हुई सर्वसुविधायुक्त जल गुणवत्ता परीक्षण लैब, अब पानी जांच के लिए कोंडागांव जाने की जरूरत नहीं
*प्रशासनिक तंत्र की विफलता से फल-फूल रहा अवैध धान कारोबार* *किसानों से अधिक बिचौलियों को मिल रहा समर्थन मूल्य का लाभ*