
*जनपद पंचायत क्षेत्र क्र. 07 से जनपद सदस्य हेतु श्रीमती नेहा निषाद ने किया नामांकन दाखिल।*

केशकाल : पूरे प्रदेश में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दौर काफी जोरों पर चल रहा है, इसी तारतम में आज कोंडागांव जिले के केशकाल जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 07 से प्रत्याशी श्रीमती नेहा योगेश निषाद ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। केशकाल जनपद पंचायत कार्यालय में समर्थकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में उन्होंने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की। गृहणी के साथ साथ श्रीमती नेहा निषाद की पढ़ाई की अगर बात की जाए तो वे 12 वीं पास की है। सामाजिक कार्यों में अग्रणी, जिससे क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और अनुभव को देखते हुए चुनावी दौड़ में वे मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही हैं। नामांकन के दौरान श्रीमती नेहा निषाद ने कहा कि वे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। उन्होंने कहा, “क्षेत्र की जनता को अब किसी भी मूलभूत सुविधा के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बच्चों के प्रति शिक्षा को लेकर हमेशा ध्यान देते रहूंगी। विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”आपको बता दे जनपद पंचायत केशकाल क्षेत्र क्रमांक 07 अंतर्गत ग्राम पंचायत बेड़मा,तेंदुभाटा,अरण्डी, डुमरपदर सहित कुल चार ग्राम पंचायत आते हैं।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*