June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

बालोतरा में सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन*   *सड़क सुरक्षा अभियान की बातें जीवन पर्यंत आवश्यक – सुशील  कुमार यादव

विज्ञापन बॉक्स 

*सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन*

 

*सड़क सुरक्षा अभियान की बातें जीवन पर्यंत आवश्यक – सुशील  कुमार यादव

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बालोतरा, 31 जनवरी। एक जनवरी से प्रारंभ हुए सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह शुक्रवार को बीआर इंटरनेशनल स्कूल गांधीपुरा में आयोजित किया गया।

समारोह में जिला कलक्टर श्री सुशील कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में सड़क सुरक्षा विषयक महत्त्वपूर्ण जानकारी दी तथा गुड सेमेरिटन सहित विभाग के नवाचारो का जिक्र किया। साथ ही आमजन से सड़क सुरक्षा नियमों की पूर्ण पालना की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गोपाल सिंह ने भी पुलिस परिवहन आदि विभागों की गतिविधियों को बताते हुए सड़क सुरक्षा अभियान के सफल आयोजन की बधाई दी व सड़क सुरक्षा नियमों की पालना पर जोर दिया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि समाज सेवी जन प्रतिनिधि नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने समस्त आमजन को इस जीवन उपयोगी विषय पर सड़क सुरक्षा मानकों को जीवन में उतारने की बात कही। कृष्णा सेवा संस्थान के धर्मेंद्र दवे ने संस्थान की गतिविधियों में सड़क सुरक्षा जागरूकता किए प्रयासों का जिक्र किया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत आगाज किया गया।अतिथियो का जिला परिवहन कार्यालय तथा सड़क सुरक्षा समिति द्वारा साफा माला व स्मृति चिह्न द्वारा स्वागत किया गया।

जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत ने महीने भर की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत कर सभी मेहमानों व आमजन का आभार ज्ञापित किया। कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहनों पर सड़क सुरक्षा के स्टीकर एवं रेडियम लगाकर कार्यक्रम में सहयोग करने पर मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ड्राइविंग स्कुल ऐसोसिएशन द्वारा सड़क सुरक्षा माह में विभिन्न कार्यक्रमों में महती भूमिका निभाई उन्हें भी प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग के सराहनीय कार्य करने वाले एएसआई पप्पा राम को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दौरान परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत, परिवहन निरीक्षक वगता राम, पुष्पेंद्र शर्मा, भरत जांगिड़ तथा सहायक प्रोग्रामर चंदन सिंह, प्रदीप चावला एवं सूचना सहायक भौमाराम, पुनीत गुप्ता ड्राइविंग स्कूल से गौतम गहलोत, विजेश दायमा, सीता राम उपस्थित रहे।

-0-