
बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चुनावी ताकत झोंकी ।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री के नेतृत्व में चुनाव जीतने की तैयारी पूरी ।
योगेश पुरी गोस्वामी
बालोतरा .भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली जीतने की इस बार पूरी ताकत झाँक दी है ।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां ज़ोरों पर चल रही है।इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी महरौली जिला क्लस्टर प्रभारी हैं जो पिछले दो माह से लगातार दिल्ली में डटे हुए हैं ।
प्रत्येक विधान सभा में प्रवासी कार्यकर्ता एवं प्रभारी नियुक्त किये गये हैं जिसमें बालोतरा के कार्यकर्ताओं को प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है ।
पालम विधान सभा में भाजपा बालोतरा जिला कार्यकारिणी सदस्य दिलीप शर्मा बलाऊ जाटी व अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद राम मेघवाल पिछले एक माह से लगातार संगठनात्मक कार्य कर रहे हैं ।
- शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पालम सहीत दिल्ली में अबकी बार जनता ने बदलाव का मन बना लिया है । भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है । पालम सहित क्लस्टर की सभी सीटें पुर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के नेतृत्व में जीतने जा रहे हैं ।
साथ ही बाड़मेर जिले के कार्यकर्ता भी अन्य विधानसभाओं में पूर्व प्रधान कुंभाराम सेंवर, विष्णु चौधरी, जेताराम गोदारा, चिमाराम मूंढ , प्रेम ओड रामदेवरा प्रसार प्रचार में लगे हुए हैं ।
दिल्ली विधान सभा में अपने सभी सीटों को जीतने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने पूरी ताकत झोंकी है आशा है कि अच्छे परिणाम आएंगे और आने वाले समय में केंद्र एवं राज्य में पूर्व केन्द्रीय मंत्री का कद बढ़ेगा ।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*