
आकिब नथानी केशकाल /: कोण्डागांव पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए पहली बार नारकोटिक्स एक्ट के तहत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस की इस बड़ी सफलता से जिले में नशे के अवैध व्यापार पर रोक लगाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाया गया है।
सिटी कोतवाली कोण्डागांव के प्रभारी निरीक्षक एसआई शशि भूषण पटेल ने बताया कि पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार के निर्देशानुसार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत और निकाय चुनाव से पहले शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कोण्डागांव कोतवाली क्षेत्र में गांजा की अवैध बिक्री हो रही है। प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें शिबू चक्रवर्ती, सुरेश बंजारा, पवन कुमार नामदेव, लखेश्वर नेताम, कृष्णा धारगाय, कृष्णा साहू उर्फ खाडू, अमितदास उर्फ मिस्टी, रोहित कोर्राम, रौनक सोनानी, तोमेश देवांगन, और सन्नी चक्रवर्ती शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*