
*सीएमएचओ ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिणधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर, डंडाली व बोड़वा का औचक निरीक्षण*
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
बालोतरा, 20 नवम्बर। जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वांकाराम चौधरी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिणधरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर, डंडाली व बोड़वा का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सीएमएचओ ने समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और सेक्टरवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। सीएमएचओ ने बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनीमिक गर्भवती महिलाओं व आरसीएच कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करवाएं। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र की प्रभावी मोनिटरिंग करें। उन्होने समस्त एएनएम और आशा को घर-घर आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान समस्त कार्मिक उपस्थित पाये गये।






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*