
आकिब नथानी केशकाल /* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक सोमवार को बस्तर जिले के चित्रकोट में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर बस्तर संभाग के सभी जिलों की उपलब्धियों और नवाचार पर आधारित स्टॉल लगाई गई थी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन श्बिहानष् जिला पंचायत कोण्डागांव के अंतर्गत विकासखण्ड बड़ेराजपुर से दन्तेश्वरी गोदावरी स्व-सहायता समूह के द्वारा स्टॉल लगाकर 05 प्रकार का आचार निर्माण कर प्रदर्शित किया गया। इसी प्रकार विकासखण्ड माकड़ी से किरण स्व-सहायता समूह से बड़ी, आधार, उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड कोण्डागांव से उत्पादक सामाग्री का भी स्टॉल लगाया गया और शबरी एम्पोरियम से बेल मेटल की सामाग्री प्रर्दशित की गई। सी-मार्ट कोण्डागांव के द्वारा बेल मेटल से बने राम मंदिर, राम दरबार स्टॉल पर लगाया गया। स्टॉल का भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा नेशनल अवार्ड प्राप्त शिल्पकार श्री राजेन्द्र बघेल के द्वारा आयोध्या के तर्ज पर बेल मेटल से बनाई गई राम मंदिर की तारीफ करते हुए बस्तर की कला कृति की प्रशंसा की। इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के श्री विनय सिंह, जिला मिशन प्रबंधक, उड़ान कम्पनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी उपस्थित थे।










More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*