
योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता
कल्याणपुर . बालोतरा जिला के मंडली थाना स्थित ग्राम कोरना में बीती शाम ग्रामीणों की सूचना पर मंडली पुलिस ने ग्राम कोरना तालाब के अंदर से ग्रामीणों की मदद से एक व्यक्ति की डेट बॉडी को बाहर निकाला एवं पूछताछ में पता चला कि उक्त डेट बॉडी ग्राम कोरना निवासी चुतरा राम देवासी उम्र 40 की है
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक चुतरा राम देवासी 18 नवंबर को घर से बकरिया चराने के लिए निकला था शाम को घर वालों ने मृतक की तलाश की पर कोई खबर नहीं मिली एवं मंगलवार 19 नवंबर को कोरना तालाब के पास चप्पल एवं कपड़ा मिलने पर संदेह के आधार पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी एवं ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 2 घण्टे की मशक्कत के बाद चुतरा राम देवासी के शव को तालाब से बाहर निकाला. शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक चुतरा राम देवासी 5 बच्चों का पिता है एवं पुलिस ने परिजनों के रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है जांच प्रारम्भ कर दी है






More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*