
*सेजेस बडेराजपुर में मनाया गया बाल दिवस*
स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बडेराजपुर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर बाल दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता के.एस. शोरी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के दिन की महत्व के बारे बच्चों को सम्बोधित किया। इस अवसर पर बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता के साथ कई कार्यक्रम जैसे गीत संगीत, भाषण,नृत्य ,रस्सा कस्सी खेल के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे सभी बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को सभी शिक्षकों के द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। बाल दिवस के अवसर पर समस्त विद्यालयीन स्टॉफ के द्वारा बच्चों को भेंट स्वरूप एक पेन तथा स्वल्पाहार प्रदान किया। मंच संचालन निशांत सेनापति (व्याख्याता वाणिज्य ) के द्वारा किया गया।मौके पर एच. एल.ध्रुव,मोहन खूबचंदानी,पवन नेताम,चंद्रशेखर साहू,युवराज साहू,किशोर वर्मा,टी.एस. बघेल,तिलक दास,पवन पात्र, नागेंद्र,पारस ठाकुर,आलिया,पुष्पांजलि, नीति टोप्पो,कीर्तन निषाद,रेखा साहू,पायल ,करिश्मा,रेश्मा, प्रियंका,सुष्मिता बोस, बुशरा नाज़ तथा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ सभी बच्चे मौजूद थे।








More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*