September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह 05 नवंबर को, केशकाल विधायक श्री टेकाम होंगे मुख्य अतिथि*

विज्ञापन बॉक्स 

*जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह 05 नवंबर को, केशकाल विधायक श्री टेकाम होंगे मुख्य अतिथि*

आकिब नथानी केशकाल/* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन 05 नवम्बर को शाम 06 बजे से विकास नगर स्टेडियम कोण्डागांव में होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम शामिल होंगे। राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शासन की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
जिला स्तरीय एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम जिले में हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रम में चिरैया लोकमंच (लालजी कोर्राम), छत्तीसगढ़ी लोकरंग (सिद्धार्थ महाजन) एवं चक्रधर समारोह से सम्मानित रायपुर के कलाकार श्री सुनील तिवारी (रंग झांझर) के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति और कला का प्रदर्शन भी होगा।

You may have missed