
*आईटीआई कोंडागांव में प्रशिक्षक की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित*
*कोण्डागांव, 25 अक्टूबर 2024/* शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोंडागांव में वेल्डर एवं स्टेनो (हिंदी) व्यवसाय
में प्रशिक्षण सत्र 2024-25 के लिए प्रशिक्षक की भर्ती हेतु संस्थान प्रबंधन समिति द्वारा 09 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इच्छुक आवेदक अपना आवेदन पत्र 09 नवंबर को सायं 05 बजे तक कार्यालय अधीक्षक, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागांव, नारायणपुर रोड, जोंदरापदर, पोस्टर- बुनागांव, तहसील एवं जिला कोण्डागांव छत्तीसगढ़ पिन-494226 पते पर पंजीकृत एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं या स्वयं संस्था में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर जमा कर सकते हैं।
प्रशिक्षक पद पर भर्ती के लिए नियम, शर्तें, योग्यता, आवेदन का प्रारूप एवं अन्य जानकारी संस्था के सूचना पटल पर उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त अधिक जानकारी के लिए कोण्डागांव जिले की वेबसाइट http://kondagaon.gov.in/ और शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोण्डागाँव की वेबसाइट https://govtitikondagaon.com/ पर भी देख सकते हैं।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*