
*प्राकृतिक आपदा पीड़ित वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि*
आकिब नथानी केशकाल/कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 03 प्रकरण में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम कुधुर निवासी महादई कश्यप की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पति फूलचंद कश्यप को, फरसगांव तहसील के ग्राम सिरपुर निवासी चन्दरबती की आग में जलने से मृत्यु होने पर चमरीन, चमरू, आसमती, आशाराम एवं जगमति को, फरसगांव तहसील के ग्राम कारागांव निवासी छेदीलाल मरकाम की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पत्नी मयाबती मरकाम को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*