September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

स्कूली बच्चे मांगे शौचालय नगर पंचायत एंव शिक्षा विभाग मौन

विज्ञापन बॉक्स 

योगेश गोस्वामी संवाददाता . सक्ती. सक्ती जिले के नगर पंचायत डभरा के ,वार्ड नंबर 11 बोहारडीह में प्राथमिक शाला स्कूल संचालित है । जहां आज तक बच्चों के लिए, शौचालय का निर्माण नहीं हो सका । बच्चों के पालकों द्वारा ,लगभग दो-तीन सालों से ,आवेदन निवेदन कर रहे हैं, कि हमारे स्कूल में, बच्चों के लिए शौचालय बना दें,। पर उनकी गुहार,, ना तो नगर पालिका अधिकारी सुन रहे हैं , और ना ही शिक्षा विभाग के अधिकारी सुन रहे हैं। वहीं बच्चे जब ,मध्यान भोजन खाते हैं ,उसके बाद जब उन्हे शौच आता है, तो शौच के लिए ,वह घर की तरफ दौड़ते हैं ,,या फिर खुले में शौच करने पर मजबूर है ।

दुर्भाग्य की बात है ,जहां सरकार खुले में शौच न करें, कहकर इतनी सुविधा दे रही है! फिर भी, इस स्कूल में, एक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाना ,अपने आप में सोचने वाली बात है ! पालको का कहना है, कि ऐसा नहीं है, कि इस स्कूल के लिए, शौचालय नहीं आया होगा । शौचालय निर्माण के लिए, स्वीकृति तो आई होगी, परंतु जमीनी स्तर पर, शौचालय का निर्माण नहीं हुआ होगा ! शायद इसी कारण बच्चों को, खुले में शौच करना पड़ रहा है! वही जब बच्चों के पालकों द्वारा ,आज नगर पालिका अधिकारी को, समस्या का अवगत कराते हुए, 15 दिन का समय दिया गया है! यदि 15 दिवस के भीतर ,उनके स्कूल में बच्चों के लिए ,शौचालय का निर्माण नहीं होता है,तो उनके द्वारा ,स्कूल में ताला जड़कर , स्कूल के सामने ही आंदोलन करेंगे! ऐसा उनके द्वारा कहा गया है ! अब देखना होगा की, क्या इस स्कूल में शौचालय बन पाता है, या बच्चे यूं ही खुले में सोच करते रहेंगे ।

You may have missed