November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार

विज्ञापन बॉक्स 

 

 

🛑 नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार।

 

🛑 *रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घण्टों में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

 

🛑 केशकाल पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 

केशकाल – केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी प्रार्थिया ने दिनांक 23/09/2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 19.08.2024 को गाँव के मितानिन चिन्ती नेताम ने उसे आकर बताई कि किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत गाँव के बालिकाओं का खून पेशाब जांच के लिए सैम्पल लिया गया था। जिसमें आपकी नाबालिक लड़की गर्भवस्था में है बताने पर प्रार्थिया अपनी ने नाबालिक लड़की से इस बारे में पुछताछ किया। उसकी बच्ची ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह सिंगनपुर के एक इंटा भट्टी में काम करने गई थी। उसी दौरान मेघराज मरापी निवासी कोनगुड जो कि वहां जेसीबी चलाता था, उससे दोस्ती हुई। ततपश्चात 10 माह पूर्व मेघराज मरापी प्रार्थिया के घर आंवरी आया था। आरोपी ने पीड़िता को तुम्हें पसंद करता हूँ कहकर मार्च 2024 से मई 2024 तक घर आकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। जिससे प्रार्थिया के नाबालिक लड़की 07 माह की गर्भवती भी हो गयी है।

प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि की धारा 376, 376 (2) (एन) एवं पॉक्सो 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान वा अक्षय कुमार (भा.पु.से) कोण्डागांव के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कंशकाल श्री भूपत सिह धनेश्री के दिशानिर्देश पर केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर दिनांक 24.09 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विकास बघेल, सउनि. हेमन्त देवांगन, आर लिलेश्वर ध्रुव, सोमनाथ शोरी एवं हरेन्द्र शोरी का विशेष योगदान रहा।