September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*स्वयंसेवक देवेश एवम् रितेश हुए राज्य स्तरीय रासेयो* *पुरस्कार से सम्मानित ,मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र तथा चेक देकर किया पुरस्कृत*

विज्ञापन बॉक्स 

  1. *स्वयंसेवक देवेश एवम् रितेश हुए राज्य स्तरीय रासेयो* *पुरस्कार से सम्मानित ,मुख्यमंत्री ने प्रमाण पत्र तथा चेक देकर किया पुरस्कृत*

राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह एवं स्थापना दिवस का आयोजन दिनांक 23/09/2024 को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती तथा युवाओं प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के छायाँचित्र पर द्वीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने शुरुआत में सरस्वती वंदना राजकीय गीत तथा लक्ष्य गाया गया। इस अवसर कोंडागांव जिले से रासेयो पुरस्कार के लिए चयनित शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के स्वयंसेवक देवेश शोरी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड के स्वयंसेवक रितेश सेठिया बस्तर के सांस्कृतिक वेशभूषा में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री साय ने राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में राज्य के 20 स्वयंसेवकों को पुरस्कृत किया जिसमे शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के अंतर्गत जिला कोंडागांव से सत्र 2023-24 हेतु देवेश शोरी और रितेश सेठिया को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। चयनित स्वयंसेवकों को माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने प्रमाण पत्र तथा 10000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए हमेसा समाज सेवा की भावना के साथ साथ व्यक्तित्व विकास करके खूब तरक्की करने का आशीर्वाद दिया। रासेयो स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयंसेवकों को अपने उद्बोधन से प्रोत्साहित किया और प्रति वर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना की राशि को 13 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दिया।कार्यक्रम का आयोजन राज्य एनएसएस अधिकारी सुश्री नीता बाजपाई के द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में सचिव उच्च शिक्षा विभाग से प्रसन्ना आर एवं आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग रायपुर जनक पाठक के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ डी एल पटेल और जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे ने इस अवसर पर दोनो स्वयंसेवकों को बधाई दी एवं भविष्य में जनसेवा समाजसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहने हेतु प्रोत्साहित किया और बताया की लगातार हमारे कोंडागांव जिले के स्वयंसेवक राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु विगत 4 वर्षों से चयनित हो रहे हैं , इससे पहले स्वयंसेवक अजीत, देवेंद्र, मुकेश एवं सलीना भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। जिला संगठक ने नए स्वयंसेवकों को यह संदेश दिया की यह पुरस्कार मिलने का क्रम लगातार बनी रहे इसके लिए आप सभी प्रयासरत रहें।इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 9 विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयक, जिला संगठक एवं कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वयंसेवक 1500 से अधिक संख्या में सम्मिलित हुए।

You may have missed