
राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिँह बिट्टू का विवादित बयान निंदनीय- राजेश नेताम 
कोंडागांव – कोंडागांव जिले क़े केशकाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश नेताम ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिँह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “मंत्री का यह बयान न केवल निंदनीय है, बल्कि देश की लोकतांत्रिक और राजनीतिक मर्यादाओं के भी विरुद्ध है। राहुल गांधी हमारे देश के एक सम्मानित नेता हैं भारत सरकार मे नेता प्रतिपक्ष हैं और कांग्रेस पार्टी के मुख्य स्तंभ हैं। इस तरह के बयान राजनीति की शुचिता को ठेस पहुंचाते हैं।”
राजेश नेताम ने मांग की है कि मंत्री रवनीत सिँह बिट्टू अपने इस बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की जगह मुद्दों और नीतियों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि व्यक्तिगत हमले किए जाने चाहिए। “हम ऐसे बयानों की कड़ी निंदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे के नेताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का प्रयोग करेंगे।






More Stories
*केशकाल में कांग्रेसियों ने किया प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का भव्य स्वागत*
*मोटराइज्ड ट्राईसिकल से कमलू राम बने आत्मनिर्भर* *सहायक उपकरण मिलने से बाजार जाने के लिए दूसरों पर निर्भरता हुई कम*
*मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: 260 श्रद्धालुओं को मिली तीर्थ यात्रा की सौगात शिरडी साईं धाम,* *शनि शिंगणापुर और त्र्यंबकेश्वर के करेंगे दर्शन*