
*यूसीसी आदिवासियों के लिए काला कानून – कैलाश मरकाम*

विश्रामपुरी/केशकाल | सामाजिक कार्यकर्ता बड़ेराजपुर ब्लॉक के कैलाश मरकाम ने बयान जारी कर कहा है कि बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा है कि केंद्र में भाजपा के सरकार बनाने पर यूसीसी ( समान नागरिक संहिता ) पूरे देश में लागू किया जाएगा | इस घोषणा पत्र को आदिवासी समाज कोंडागांव विरोध करती है क्योंकि समान नागरिक संहिता आदिवासियों के लिए घातक हो सकती है आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं इस भारत देश में आदिवासी सबसे पहले निवासी है लाखों सालो पहले से निवासी है और हमारे भारत देश का नाम सबसे पहले गोंडवाना लैंड था। हमारी पहचान लाखो साल पहले से है। और आदिवासी की परंपरा अलग है आदिवासियों परंपरा बाकी समाज से अलग है । पेन, पुरखा,प्राकृतिक पूजक को मानने वाले लोग हैं अगर समान नागरिक संहिता लागू हुआ तो आदिवासियों की परंपरा समाप्त हो जाएगी आदिवासी समाज यूसीसी कोड का विरोध करती है





More Stories
सावन के प्रथम सोमवार को बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया ने प्रमुख शिवालयों में की विशेष पूजा-अर्चना
*मर्दापाल क्षेत्र को 8.63 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुल निर्माण कार्यों का वन मंत्री केदार कश्यप ने किया भूमिपूजन हर गांव तक बेहतर सड़क, हर क्षेत्र तक विकास की रफ्तार: मंत्री केदार कश्यप* *ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी,* *मर्दापाल क्षेत्र में शुरू हुए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य*
*केशकाल पुलिस की अभिनव पहल, आवारा मवेशियों के गले में बांधी रेडियम बेल्ट* *रात्रि में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की कवायद,* *वाहन चालकों को मिलेगी राहत*