June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

LIVE FM

CG24 Express

Latest Online Breaking News

*अनिता नेताम छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महतारियों को सबल एवं शशक्तिकरण करने की एक निरंतर चलने वाली महत्वाकांक्षी योजना है….*

विज्ञापन बॉक्स 

*अनिता नेताम छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महतारियों को सबल एवं शशक्तिकरण करने की एक निरंतर चलने वाली महत्वाकांक्षी योजना है..*

अनिता नेताम ने कहा :-छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महतारियों को सबल एवं शशक्तिकरण करने की एक निरंतर चलने वाली महत्वाकांक्षी योजना है! सबसे बड़ी बात यह है कि यह मोदी की गारंटी है अभी तक जितनी महतारियों ने फॉर्म भरा!एवं उनके खाते मे एक हज़ार रूपए दिया जा रहा हैँ और जिन महतारियो ने फॉर्म नहीं भर पाया है एवं पात्र हैँ उनका फिर से आवेदन भराया जाएगा और उनका लाभ भी दिया जाएगा!

अनिता नेताम ने फिर कहा :- मैं यह बताना चाहती हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ माकड़ी ब्लॉक के जनपद अध्यक्ष श्रीमती मोतीन भाई नेताम जो जिला कोंडागांव कि निवासी हैँ उनके खाते में महतारी वंदन योजना का पैसा गया कि नहीं उसकी जानकारी श्रीमती राज मरकाम जी को ले लेना चाहिए इस तरह महिलाओं की महत्वाकांक्षी योजना “महतारी वंदन योजना” पर उलुल-जुलूल बयान देकर महिलाओं को भ्रमित करना चाहती है!

मैं इसकी कड़ी निंदा करती हूं, तथा मैं श्रीमती राज मरकाम से पूछना चाहती हूं कि जब उनकी सरकार थी तो बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता कब से दिया जा रहा था तथा छत्तीसगढ़ में बेरोजगारों की संख्या कितनी है और कितने रोजगारों का सिर्फ 3 महीना चुनाव से पहले भत्ता दिया गया! इन बेरोजगारों का 4 साल का भता कांग्रेस की सरकार डकार गई पहले इसका जवाब दे फिर जनहितकारी विष्णु सरकार के बारे में सवाल करेगी तो अच्छा होगा! भारतीय जनता पार्टी तो घोषणा पत्र जो की मोदी की गारंटी थी उसका सत प्रतिशत क्रियान्वयन विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सरकार कर रही है जिससे कांग्रेसी बौखला गए हैं और बिना सिर पैर की बात कर रहे हैं!